
सेवाभारती डायलिसिस सेंटर का 7वां वार्षिकोत्सव
आज दिनांक 12.04.2026 को मुकुंद कत्याल एस.डी. सेवाभारती डायलिसिस सेंटर, अशोक नगर (पिलर नंबर 499 के पास, तिलक नगर)का 7वां वार्षिकोत्सव पूर्व विधायक और समाज सेवक श्री ओ पी बब्बर जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत सुव्यवस्थित एवं सफल रहा। उपस्थित सभी अतिथियों ने सेवा कार्यों की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रचार विभाग के बन्धुओ द्वारा कार्यक्रम स्थल पर सत साहित्य का स्टाल भी लगाया गया।

