
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर सखी वीमेन लेड डेवलपमेंट द्वारा कृष्ण फूलों की होली, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसे एल ए ग्लोबल फाउंडेशन का सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करना, उनके आत्मविश्वास और नेतृत्व को बढ़ावा देना तथा समाज में महिला सशक्तिकरण के संदेश को फैलाना था। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली लगभग 50 महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से श्रीमती चेतना वर्मा, श्रीमती मानसी, श्रीमती भावना, श्रीमती सीमा सक्सेना, डॉ. मीनाक्षी शर्मा, श्रीमती कंचन अरोड़ा, श्रीमती जितेन्दर कौर, श्रीमती शालू भारती, श्रीमती दीपिका श्रीवास्तव, श्रीमती मिनाक्षी राठौर, श्रीमती सृष्टि, श्रीमती निधि मंगल, श्रीमती अनामिका ओझा, श्रीमती दीप्ति शॉ, श्रीमती अनीता, श्रीमती रीना डंगवाल, श्रीमती मोना पारे, श्रीमती सीमा रानी, श्रीमती अर्पणा कुमारी, श्रीमती शिल्पा सुनारिया, श्रीमती मोनिका वर्मा, श्रीमती साक्षी अग्रवाल, श्रीमती उषा चौहान, श्रीमती नेहा रंजन, श्रीमती सलोनी, श्रीमती नीलिमा गौतम, श्रीमती ईशा, श्रीमती पूजा शर्मा, श्रीमती ज्योति रघुवंशी, श्रीमती पिंकी थपलियाल, श्रीमती रश्मि मलिक, श्रीमती प्रिया, श्रीमती अनुवर्ता, श्रीमती पल्लवी गर्ग, श्रीमती परमजीत कौर, श्रीमती कनिका बुगनैत, श्रीमती पल्लवी कुलश्रेष्ठ, श्रीमती कृष्णमाला माताजी तथा श्रीमती रासप्रिया माताजी शामिल रहीं।

इस अवसर पर एल ए ग्लोबल फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी साहनी ने अपने संदेश में कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना चाहिए और साहस के साथ छोटे या बड़े व्यवसाय शुरू करने चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाएं यदि अपने सपनों पर विश्वास रखें और निरंतर प्रयास करें तो वे जीवन में बड़ी उपलब्धियाँ हासिल कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि एल ए ग्लोबल फाउंडेशन, जो कि 12A और 80G प्रमाणित पंजीकृत एनजीओ ट्रस्ट है, वर्ष 2020 में स्थापित हुआ और यह संस्था संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न सामाजिक और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों पर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान कृष्ण के साथ फूलों की होली खेली गई, जिसने पूरे आयोजन को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रंगों से भर दिया। साथ ही कई प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिनमें मोना, डॉ. मीनाक्षी शर्मा, सीमा सक्सेना, रीना, ईशा, नीलिमा, उषा चौहान, कंचन अरोड़ा, साक्षी, पूजा शर्मा और रश्मि द्वारा कविता पाठ प्रस्तुत किया गया। मिनाक्षी राठौर, पल्लवी तथा निधि और उनकी बेटी ने कराओके प्रस्तुति दी, जबकि सलोनी ने गीत प्रस्तुत किया। वहीं सृष्टि, ज्योति रघुवंशी और कनिका ने नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में उत्साह और आनंद का माहौल बना दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों और सम्मानित महिलाओं को नारी शक्ति, आत्मनिर्भरता और समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित किया गया। यह आयोजन महिलाओं की प्रतिभा, नेतृत्व और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का उत्सव बनकर सामने आया तथा महिला सशक्तिकरण के संदेश को और अधिक मजबूत करने में सफल रहा।

