
नई दिल्ली :रेस्किलिंग एचआर फाउंडेशन के तत्वावधान में विकसित भारत नेतृत्व सम्मेलन एवं पुरस्कार – 2026 का भव्य आयोजन इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC), नई दिल्ली में अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. (डॉ.) डी. पी. सिंह द्वारा स्वागत एवं उद्घाटन संबोधन के साथ किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नेतृत्व उत्कृष्टता ही विकसित भारत @2047 की सशक्त आधारशिला है तथा शिक्षा, कौशल विकास एवं नैतिक मूल्यों के समन्वय से ही राष्ट्र को वैश्विक नेतृत्व की दिशा में अग्रसर किया जा सकता है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय सांसद श्री चिंतामणि महाराज जी रहे। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा कि “विकसित भारत @2047 केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। नेतृत्व उत्कृष्टता ही राष्ट्र को प्रगति की ऊँचाइयों तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है।”
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में
श्री आर. पी. सिंह, पूर्व निदेशक (एचआर एवं विधि), इफको तथा
श्री प्रदीप कुमार चंद, निदेशक (वित्त), सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड
ने अपने विचार साझा किए।
सम्मेलन के प्रमुख वक्ताओं में
ब्रिगेडियर (डॉ.) सुनील कुमार मौदगिल (सेवानिवृत्त), अंतरराष्ट्रीय मास्टर ट्रेनर एवं लीडरशिप कोच,
श्री जी. एस. बावा, पूर्व महाप्रबंधक (पीआर), एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया,
श्री राजीव अग्रवाल, चेयरमैन, हिंदू ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, सोनीपत तथा
श्री राकेश सिन्हा, फाउंडर एवं सीईओ, क्विन्टेस ग्लोबल (प्रा.) लिमिटेड
शामिल रहे।
वक्ताओं ने नेतृत्व विकास, रणनीतिक सोच, संगठनात्मक उत्कृष्टता, नवाचार, उद्यमिता, कौशल विकास एवं राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए तथा विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को साकार करने हेतु सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम के दौरान देशभर से चयनित कॉर्पोरेट, शैक्षणिक, सामाजिक संगठन एवं मीडिया क्षेत्र के उत्कृष्ट व्यक्तित्वों एवं संस्थानों को लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड – 2026 से सम्मानित किया गया।
आयोजकों ने कहा कि यह सम्मेलन विचार-विमर्श, नेटवर्किंग एवं राष्ट्र निर्माण हेतु प्रतिबद्ध नेतृत्व को प्रेरित करने की दिशा में एक सशक्त मंच है।
कार्यक्रम का समापन विकसित भारत @2047 के सामूहिक संकल्प के साथ किया गया।

