फैबइंडिया के ‘द कलर्स ऑफ़ व्हाइट’ के साथ इस साल शानदार होली मनाएं

नई दिल्ली | 26 फरवरी 2026 – फैबइंडिया ने अपने होली कैम्पेन, “द कलर्स ऑफ़ व्हाइट” को लॉन्च किया है। इस कलेक्शन में होली एसेंशियल्स के साथ पूरे परिवार के लिए एथनिक और वेस्टर्न अपैरल का एक शानदार मिश्रण है। एक स्टाइलिश और वास्तविक होली मनाने के लिए एक संपूर्ण पारंपरिक अनुभव प्रदान करता है।

विमेंस वियर में कॉटन शर्ट्स और कुर्तों पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिन्हें बारीक पिंटक डिटेलिंग और कंट्रास्ट योक एम्ब्रॉयडरी से सजाया गया है। इनके साथ पीले और फिरोजी (turquoise) रंग के लहरिया दुपट्टों का मेल इस पहनावे को और भी निखार देता है। इसके अलावा, हैंड-ब्लॉक प्रिंटेड स्टोल इस पूरे लुक में एक पारंपरिक कलात्मक चमक जोड़ते हैं।

मेन्स वियर रेंज की बात करें, तो इसमें क्लासिक सफेद रंगों और शानदार प्रिंट्स में आरामदायक कॉटन शर्ट्स पेश की गई हैं। वहीं, बच्चों के लिए ऐसे स्टाइल्स पर फोकस किया गया है जो पहनने में सहज हों, जिनमें सॉफ्ट सफ़ेद चिकनकारी शर्ट्स और अन्य खूबसूरत प्रिंटेड डिज़ाइन्स हैं।

कपड़ों के अलावा, इस कलेक्शन में क्राफ्ट-लेड होम एसेंशियल्स की एक चुनिंदा रेंज भी शामिल है, जिसमें आर्टिसनल ग्लासवेयर और टी-सेट्स से लेकर एलिगेंट कटलरी और टेबल एक्सेसरीज तक सब कुछ उपलब्ध है। होली के उत्सव को और भी खास बनाने के लिए, फैबइंडिया ने अपनी होली एसेंशियल्स जैसे स्किन-फ्रेंडली हर्बल गुलाल, रिफ्रेशिंग मुखवास और ठंडाई के साथ-साथ रोस्टेड मखाना और सॉल्टेड चिप्स और Fabfood शामिल किया हैं।

होली कलेक्शन सभी फैबइंडिया स्टोर्स और ऑनलाइन www.fabindia.com.पर उपलब्ध है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top