
नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजीत पवार की दिल्ली प्रदेश इकाई द्वारा मंगलवार को एनसीपी के नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवंगत अजीत पवार के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रमुख प्रवक्ता बृजमोहन श्रीवास्तव,वरिष्ठ नेता एंव केन्द्रीय कार्यालय अधीक्षक चंदन बोस,दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह,दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष सभरवाल,इमरान सैफी,दिल्ली प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपाली अरोडा सहित अन्य पदााधिकारी उपस्थित थे। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को अजीत दादा पवार के पदचिन्होंने पर चलने का आह्वान किया। राकांपा नेता ने आगे कहा कि पार्टी उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में अपने भविष्य की योजना बनाएगी। राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रमुख प्रवक्ता बृजमोहन श्रीवास्तव ने कहा कि हमने ऐसे नेता को खोया है जो कि सुबह 5 बजे उठकर जनता की सेवा में लग जाते थे। ऐसे विरले नेता का स्थान सालों तक कोई भर सके यह संभव नहीं।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि स्वर्गीय अजित दादा पवार जी केवल एक राजनेता नहीं थे,वे साहस, स्पष्टता और दृढ़ निर्णय क्षमता के प्रतीक थे। उनका संपूर्ण जीवन जनता के कल्याण, संगठन की मजबूती और राष्ट्र के विकास को समर्पित रहा।

