सुखमनी और भीम द्वारा 13वीं बार किया सामूहिक अस्थि विसर्जन हरिद्वार में: खोसला

सुखमनी सेवा ट्रस्ट के अथक प्रयास और राष्ट्रीय सैनिक संस्था व भीम ब्रिगेड ट्रस्ट व अन्य समाज सेवकों के सहयोग से 13वीं बार अज्ञात दिव्यांगता अस्थियों का सामूहिक विसर्जन विधि विधान से 10 अप्रैल 2026 सुबह 8:00 बजे शिवपुरी से चलकर कनखल सती घाट पर पूरे विधि विधान से किया गया, उसके पश्चात हर की पौड़ी पर इनकी आत्मा की शांति !के लिए यज्ञ भी किया गया, क्षेत्रीय विधायक अनिल गोयल जी क्षेत्रीय पार्षद राजू सचदेवा जी व अन्य समाज सेवकों ने सुबह 8:00 बजे शिवपुरी से सैकड़ो अस्थियों को हरिद्वार के लिए विदाई में उनके मोक्ष के लिए यह कार्य 13वीं बार सुखमनी सेवा ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशनी रहेजा, उपाध्यक्ष मंजू चौधरी, कोषाध्यक्ष राजू रहेजा, भीम ब्रिगेड ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव जोली खोसला ने हर प्रकार से सहयोग दिया और साथ में जाकर अस्थियां विसर्जन करने में पूरी भूमिका निभाई राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त करनल तेजिंदरपाल त्यागी जी ने भी ट्रस्ट के इस अद्भुत कार्य करने को सहयोग देने के लिए आश्वासन दिया व एनसीआर संयोजक राजीव जोली खोसला से कहा कि सुखमनी सेवा ट्रस्ट की हर प्रकार की सहायता करें क्योंकि इस प्रकार के अद्भुत कार्य हर कोई नहीं कर सकता राजू रहेजा जी विभिन्न श्मशान घाटों से कई समय से रखी अस्थियों को एकत्रित करने का कार्य करते हैं.।

हरिद्वार में रहने वाली नीतू सिंह जी भी समाज में राष्ट्र उत्थान की हर प्रकार की जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही हैं उन्होंने भी सामूहिक अस्थि विसर्जन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया सामूहिक अस्थियां विसर्जन कार्यक्रम में जन बल बढ़ता जा रहा है व सभी इस कार्य की प्रशंसा करते हुए साथ देते जा रहे हैं

इस अस्थि विसर्जन यात्रा में मौजूद योगेश गौड़ , इंदु जी,नरेंद्र कुमार जैन, अशोक कपूर जी,राकेश विग जी,लता जी, दीपा जी, राहुल जी, कुलदीप जी, विक्रमादित्य जी, कुश बिंद्रा ,कशिश, परमिंदर, डॉक्टर रवि आर्य, संजीव अरोड़ा, सोनू बंसल ,सुनीता मेहरा, गीता बेदी, इंदु बालाजी, राकेश बिग विनोद गुप्ता ,गोपाल खंडेलवाल, मीडिया प्रभारी कुलदीप व अन्य सदस्य गण 14 वि बार अस्थियां ले जाने में और बहुत से राष्ट्र भक्तों ने साथ जाने की इच्छा जाहिर की

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top