
दक्षिणी दिल्ली : आदित्य केयर एंड एजुकेशन फाउंडेशन के माध्यम से 24से 26 फरवरी-2026को रेल मार्ग द्वारा फ्री मध्यप्रदेश के उज्जैन महाकाल के दर्शन हेतु भक्तों का दल हर्षोल्लास से भजन कीर्तन करतें हुए तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुआ। आदित्य केयर एंड एजुकेशन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व विख्यात समाज सेवी डा.अनिल गुप्ता के माध्यम से हो रही यह यात्रा पूर्णतः मुफ्त होती है जितने भी श्रद्धांलू जाते है, उन्हें पहले बस द्वारा रेलवे स्टेशन वहाँ से रेल मार्ग द्वारा, उनके आने-जाने के साथ खाने-पीने धर्मशाला मे रहने की व्यवस्था भी संस्था के माध्यम से होती है। बता दे, की समाज सेवी डा.अनिल गुप्ता,आदित्य केयर एंड एजुकेशन फाउंडेशन के माध्यम से बुजुर्गो, गरीबों क़ो महीने मे एक बार विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन हेतु बस या रेल के द्वारा श्रद्धांलुओं क़ो भेजते है, साथ हीं खान-पान का भी विशेष प्रबंध संस्था की ओर से किया जाता है।
आदित्य केयर एंड एजुकेशन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विख्यात समाज सेवी डा. अनिल गुप्ता का कहना है हम श्रद्धांलुओं को हरिद्वार, शनि सिंगनापुर, माता वैष्णोदेवी,शिर्डी चिंतपूर्णी, कुरुक्षेत्र,वृन्दावान,गोवर्धन धाम,अन्य पवित्र स्थानों,गंगा स्नान कर अपने परिवार क़ी मंगल कामना के लिए जाते उनको सहयोग देते हैं। पूजन करने से उनको मन की शांति मिलती हैं, उन्होने बताया कि धार्मिक यात्रा में खास कर बुजुर्गों को प्राथमिकता देते हैं, बता दे कि कई परिवार के लोग अपने बुजुर्गो क़ो धार्मिक यात्राएं नहीं करवा पाते है, ऐसे मे हमारी संस्था उनके लिये एक माध्यम मात्र है,डा.गुप्ता जी ने,कहा भारी संख्या मे लोग अपना रजिस्ट्रेशन पुष्प विहार कार्यालय आकर करवाते हैं।
विख्यात् समाजसेवी डा.अनिल गुप्ता आदित्य केयर एन्ड एजुकेशन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, गत कई वर्षो से समाज के हर वर्ग के लिये सेवा भाव से कार्य कर रहे है, गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा,विधवाओ को सम्मान आदि सेवा देते रहते हैं।

