मेरा युवा भारत दक्षिण दिल्ली द्वारा जिलास्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन।

नई दिल्ली। युवाओं में खेल भावना, अनुशासन तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से माय भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा तथा विकसित भारत समिति,कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज़ के सहयोग से दिनांक 23 और 24 फरवरी 2026 को महाविद्यालय परिसर में जिलास्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसने आयोजन को पारंपरिक गरिमा प्रदान की। इस अवसर पर विकसित भारत समिति के नोडल अधिकारी अनिमेष मिन्ज़, प्रो. सुनील, डॉ. नरेंद्र, एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। 400 मीटर रिले रेस, वॉलीबॉल, शॉट पुट एवं शतरंज जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रिले रेस और वॉलीबॉल मुकाबलों ने दर्शकों में विशेष रोमांच उत्पन्न किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेहरौली क्षेत्र के माननीय विधायक गजेन्द्र सिंह यादव रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन और टीम भावना को विकसित करने का सशक्त साधन हैं। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान जिले में खेल कूद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेरा युवा भारत दक्षिण के युवा मंडलों/तथा महिला मंडलों को वर्ष 2025-26 के लिए खेल सामग्री (किट) भी मुख्य अतिथियों द्वारा वितरित किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शिव कुमार सहदेव, मेरा युवा भारत (दक्षिण दिल्ली) की जिला युवा अधिकारी श्रीमति नीलू थदानी, श्री परमानन्द की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विकसित भारत समिति के अध्यक्ष वैभव मिश्रा, उपाध्यक्ष चिराग वर्मा और संयोजक हर्ष पुरवार सहित समिति के सदस्यों वंश, तृप्ति, श्रेया, हरगुन, आस्था, रूपेश, हर्ष संजय, पीयूष, राज, सूरज, निभा, काजल, सिमरन, शौर्य, आशीष, शिव, महिमा, डोली, हितांश, आर्यन, गोविंद, दक्ष, आयुषी एवं शुभम तथा अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मंच संचालन समृद्धि और दिव्या ने किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top