धर्मशिला नारायणा हॉस्पिटल ने अंतरराष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस मनाया

नई दिल्ली 14 फरवरी 2026: धर्मशिला नारायणा हॉस्पिटल, वसुंधरा एन्क्लेव, दिल्ली ने अंतरराष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस के अवसर पर एक भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें नन्हे कैंसर योद्धाओं, सर्वाइवर्स और उनके परिवारों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों, उनके परिजनों और अस्पताल के स्टाफ ने मिलकर गतिविधियों, मनोरंजन और प्रेरक कहानियों के साथ एक यादगार सुबह साझा की।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मैजिक शो का आनंद लिया और ड्रॉइंग प्रतियोगिता में भाग लिया, वहीं सर्वाइवर्स ने अपनी प्रेरणादायक यात्राएं साझा कीं। परिवारों ने भी अपने अनुभव बताए, जिससे बचपन के कैंसर से जुड़ी चुनौतियों और उससे जूझने के साहस को उजागर किया गया। यह आयोजन उत्सव, रचनात्मकता और आपसी जुड़ाव का एक सशक्त मंच बना। बातचीत के क्रम में डॉ. मेघा सरोहा, सीनियर कंसल्टेंट पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी, ने कहा, भारत में हर साल लगभग 50,000 बच्चों में कैंसर का निदान होता है। मैं ल्यूकेमिया, लिम्फोमा, विल्म्स ट्यूमर सहित सभी प्रकार के बाल कैंसर का इलाज करती हूं। अपने अनुभव में मैंने देखा है कि ये बच्चे असाधारण साहस और शक्ति का परिचय देते हैं। यहां हर बच्चा एक हीरो है। उन्हें गतिविधियों में भाग लेते, कला के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त करते और अपनी कहानियां साझा करते देखना बेहद प्रेरणादायक है। ये बच्चे रोज़ाना बड़ी चुनौतियों का सामना करते हैं, फिर भी मुस्कुराते हैं, सृजन करते हैं और सपने देखते हैं। आज का दिन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि उनके साहस, दृढ़ता और जज़्बे की याद दिलाने वाला अवसर है। धर्मशिला नारायणा हॉस्पिटल में हम उनके और उनके परिवारों के साथ हर कदम पर खड़े रहने को अपना सौभाग्य मानते हैं।डॉ. मेघा सरोहा ने भारत में जागरूकता, समय पर निदान और समग्र उपचार की आवश्यकता को रेखांकित किया, क्योंकि देर से पहचान और सीमित विशेष सुविधाओं के कारण अभी भी सर्वाइवल रेट अपेक्षाकृत कम है। इस अवसर पर डॉ. अजय कोहली, डायरेक्टर एवं क्लस्टर हेड दिल्ली एनसीआर एवं कॉरपोरेट ग्रोथ, नारायणा हेल्थ, ने संगठन की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा,धर्मशिला नारायणा हॉस्पिटल, दिल्ली में हम करुणा, सहानुभूति के साथ विश्वस्तरीय ऑन्कोलॉजी केयर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। डॉ. अजय कोहली ने कहा हमारा संकल्प है कि हम क्लिनिकल उत्कृष्टता और संवेदनशीलता के साथ बच्चों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं, कोई भी बच्चा कैंसर की लड़ाई अकेले न लड़े, हम हर कदम पर बच्चों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं। धर्मशिला नारायणा हॉस्पिटल इन बच्चों के साहस और दृढ़ संकल्प को नमन करता है। उनकी मुस्कान, रचनात्मकता और सपने मानव आत्मा की अद्भुत शक्ति का प्रमाण हैं। अस्पताल नन्हे कैंसर योद्धाओं के लिए समग्र देखभाल और उज्जवल भविष्य के अपने मिशन को दोहराता है।इस अवसर पर धर्मशिला कैंसर फाउंडेशन की संस्थापक एवं अध्यक्ष, डॉ. एस. खन्ना, ने कहा,अंतरराष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस पर मेरा सभी माता-पिता से यही संदेश है कि साहस बनाए रखें और आशा कभी न छोड़ें। बचपन का कैंसर चुनौतीपूर्ण है, लेकिन समय पर उपचार, मेडिकल टीम पर भरोसा और परिवार का अटूट समर्थन बच्चों को इस लड़ाई में विजयी बना सकता है। हर बच्चा एक योद्धा है और हर माता-पिता उसकी सबसे बड़ी शक्ति हैं। साहस, धैर्य और आशा के साथ मिलकर हम इन बच्चों को एक स्वस्थ और उज्जवल भविष्य दे सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top