इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट के 50 लाख रुपये के बंपर ड्रॉ में पांच विजेताओं ने जीते 10-10 लाख रुपये

Uncategorized

अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा ने निकाला ग्रैंड फिनाले का लकी ड्रॉ

नई दिल्ली, इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट की ओर से दिल्ली-एनसीआर के ग्राहकों के लिए आयोजित 50 लाख रुपये के मेगा फेस्टिव ऑफर का ग्रैंड फिनाले ड्रॉ गुरुवार को आयोजित किया गया। इस खास मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा ने बंपर ड्रॉ निकालकर पांच भाग्यशाली विजेताओं के नामों की घोषणा की। इस ड्रॉ में पांच विजेताओं में से प्रत्येक को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिला।
ड्रॉ के विजेता कूपन नंबर 26012956, 26001189, 26020053, 26181970 और 26061038 रहे। प्रत्येक विजेता को 10 लाख रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी। इस भव्य आयोजन को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिला।


इस अवसर पर अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट अपने ग्राहकों के लिए लगातार आकर्षक ऑफर और पुरस्कार लेकर आता है। उन्होंने ग्राहकों से इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट में खरीदारी जारी रखने और भविष्य में भी ऐसे ही रोमांचक पुरस्कार जीतने की अपील की।


इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट के सीईओ करण बजाज ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में बेहद कम समय में कंपनी को ग्राहकों का शानदार समर्थन और विश्वास मिला है। बंपर ड्रॉ के आयोजन के पीछे कंपनी का उद्देश्य अपने ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करना और उनके साथ अपने रिश्तों को और मजबूत बनाना है। उन्होंने सभी पांचों विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि कंपनी भविष्य में भी ग्राहकों के लिए ऐसे आकर्षक ऑफर और पुरस्कार लाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *