
दक्षिणी दिल्ली : मेरा युवा भारत दक्षिण दिल्ली, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, एवं जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय दक्षिण दिल्ली के द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन दिनांक 25 जनवरी 2026 को जिला मजिस्ट्रेट मुख्यालय दक्षिण दिल्ली से सर्वोदय बाल विद्यालय कुतुब मीनार तक माय भारत माय वोट थीम पर पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा।
इस का प्रमुख उद्देश्य, नागरिकों में निर्वाचकीय जागरूकता पैदा करना और उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। देश के मतदाताओं को समर्पित, इस राष्ट्रीय मतदाता दिवस का प्रयोग मतदाताओं, विशेष रूप से नए पात्र बने युवा मतदाताओं में जागरूकता फैलाने के लिए किया जाएगा।
यह पदयात्रा जिला मजिस्ट्रेट मुख्यालय से शुरू होकर एम बी रोड साकेत होते हुए राजकीय बाल विद्यालय कुतुब मीनार पर समाप्त होगी जो लगभग 2 किलोमीटर की होगी ।
कार्यक्रम में मेरा युवा भारत दक्षिण दिल्ली के 200 वालंटियर्स पदयात्रा में भाग लेंगे, जिसका नेतृत्व श्रीमती अनिता राणा, एसडीम इलेक्शन, श्रीमती नीलू थदानी, जिला युवा अधिकारी, प्रशिक पुरुषोत्तम (सहायक निदेशक), अमराशा शर्मा (सहायक निदेशक), देवा राम (सहायक निदेशक), धर्मपाल रोझ (सहायक निदेशक) अजय कुमार सैनी (सहायक निदेशक), परमानंद (लेखा एवं कार्यक्रम सहायक) एवं देवेंद्र मीणा के सहयोग द्वारा किया जायेगा ।
कार्यक्रम का समापन युवाओं को मतदान एवं नशा मुक्त की शपथ तथा नए मतदाताओं को सम्मानित कर किया जायेगा ।

