एंग्री मैन पम्मा ने किया सुरीत इवेंट्स की तीसरी ब्रांच का उद्घाटन

रिदम चड्ढा बनी स्टेट प्रेसिडेंट और नेशनल ब्रांड एंबेसडर

सुरीत इवेंट्स फाउंडेशन ट्रस्ट की फाउंडर व अध्यक्ष रशमीत कौर बिंद्रा ने बताया ट्रस्ट की तीसरी ब्रांच का उद्घाटन मुख्य अतिथि नेशनल अकाली दल के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने किया यह ब्रांच सुदर्शन पार्क मोती नगर दिल्ली में ओपनिंग की गई जिसकी स्टेट प्रेसिडेंट और नेशनल ब्रांड एंबेसडर बनी रिदम चड्ढा देखरेख में यह कार्यालय चलाया जाएगा।
इस अवसर पर नेशनल अकाली दल के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने कहा महिलाओं को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाने के लिए एक विशेष मुहिम चलनी चाहिए। इस मुहिम का उद्देश्य महिलाओं को ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें साइबर अपराध से बचाने के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान करना है


पम्मा ने कहा महिलाओं को ऑनलाइन फ्रॉड के तरीकों के बारे में जागरूक करना, साइबर सुरक्षा के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान करेगा।
रशमीत कौर बिंद्रा ने बताया सुरीत इवेंट्स फाउंडेशन ट्रस्ट स्लम एरिया के लिए काम करता है पर्सनैलिटी डेवलपमेंट,पौष्टिक आहार,फ्री एजुकेशन,मेडिकल सुविधाएं, सेनेटरी नैपकिन,कपडे, फेस्टिवल, बच्चो के जन्मदिन और उनकी सभी जरूरतों का सामान बच्चों तक पहुंचाया जाता है। रशमीत कौर बिंद्रा ने रिदम चड्ढा के काम को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी।
सुरीत इवेंट्स की तीसरी ब्रांच की ओपनिंग हीरा स्वीट जनकपुरी में रखी गई। चीफ गेस्ट परमजीत सिंह पम्मा प्रेसिडेंट नेशनल अकाली दल, सेलिब्रिटी गेस्ट बॉलीवुड सिंगर एंड डायरेक्टर आशु पंजाबी, वी आई पी स्पेशल गेस्ट आईकॉनिक बिजनेसमैन (यू के) सुखविंदर सिंह, स्पेशल गेस्ट नेशनल प्रेसिडेंट महिला विंग नेशनल अकाली दल से भावना धवन मुख्य अतिथि रहे।
फाउंडर रशमीत कौर बिंद्रा और मिशन की ब्रांड एंबेसडर सरबजीत कौर और सीनियर एरिया प्रेसिडेंट डॉक्टर नैंसी चोपड़ा, सुनीता अरोड़ा ने आए हुए सभी मेंबर का स्वागत किया।
इस अवसर पर हर्षिता द्ववार, भूमिका,समायरा चड्ढा, रीत कौर, पिंकी, प्राची, रामप्यारी, दविंदर सिंह, सरबजीत कौर, मेकओवर सरिता,आर जे मलिका मेहन,डॉ ललिता,सभी अतिथियों ने आकर इस प्रोग्राम की शोभा बढ़ाई

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top