अंतरराष्ट्रीय कैंसर जागरूकता अभियान भारतीय जैन संगठन (BJS) दिल्ली द्वारा एक्शन कैंसर हॉस्पिटल, पश्चिम विहार में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।

अंतरराष्ट्रीय कैंसर जागरूकता अभियान के अंतर्गत बुधवार, 4 फरवरी 2026 को भारतीय जैन संगठन (BJS) दिल्ली द्वारा एक्शन कैंसर हॉस्पिटल, पश्चिम विहार में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस शिविर में 100 से अधिक भाई-बहनों ने कैंसर से संबंधित विभिन्न जांचों का लाभ उठाया। सभी परीक्षण पूर्णतः निःशुल्क किए गए।

इस अवसर पर BJS दिल्ली चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. कमल सेठिया जैन ने आयोजन हेतु अस्पताल प्रबंधन एवं चिकित्सा टीम की सराहना की। उपस्थित कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टरों ने आमजन को कैंसर से बचाव, लक्षणों की पहचान तथा समय पर जांच के महत्व के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में एक्शन बालाजी हॉस्पिटल की गरिमामयी उपस्थिति रही—डॉ. सारिका गुप्ता, डॉ. जे. बी. शर्मा, डॉ. कपिल एवं डॉ. दिनेश।
साथ ही डॉ. पिंकी यादव (MS), डॉ. दीपा गुप्ता, डॉ. प्रभा कौशिक, डॉ. ईस्मिता जैन सहित अनेक चिकित्सकों ने BJS के सेवा कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इस आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक श्री निर्मल जैन एवं उनकी टीम का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा। साथ ही मोक्ष पथ दिल्ली के प्रमुख श्री स्वदेश जैन, फेमिना विंग की महामंत्री श्रीमती अर्पणा जैन डूगड, श्री प्रकाश लालवानी, जैन मेंबरशिप हेड श्रीमती रचना जैन (जॉइंट सेक्रेटरी), श्री मनीष जैन (कैशियर), पश्चिम विहार स्थानकवासी समाज एवं दिगंबर जैन समाज के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

BJS दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. कमल सेठिया जैन एवं महामंत्री श्री नरेंद्र जैन ने मंच से सभी डॉक्टरों एवं सहयोगियों को BJS के प्रतीकस्वरूप फ्लावर पॉट भेंट कर सम्मानित किया तथा कुशल मंच संचालन द्वारा कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया।

अंत में, भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित होते रहें—ऐसी कामना व्यक्त की गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top